गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रेडियो वर्षा की ओर से आरजे श्वेता के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में संस्कार वैली विद्यालय, राजीव नगर के बच्चों ने शिरकत की। रैली बंजारी मोड़, पुलिस लाइन, पोस्ट ऑफिस, अधिवक्ता नगर तथा राजीव नगर की विभिन्न गलियों, सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरी। इस दौरान फाइलेरिया उन्मूलन और एमडीए सर्वजन दवा सेवन से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। लोगों को बताया गया कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका साल में एक बार एमडीए दवा का सेवन करना है। मौके पर प्राचार्य व डायरेक्टर रवि रंजन प्रियदर्शी, रेडियो वर्षा के मैनेजर आरजे पल्लव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...