कानपुर, जनवरी 10 -- ख्वाजा गरीब नवाज फाउंडेशन के नेतृत्व में ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हाशिम अशरफी की अध्यक्षता में जूही लाल कॉलोनी में तीन रोज़ा उर्स ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना जलसा हुआ। जलसे में हाफिज मोहम्मद आसिफ रज़ा ने निजामत की। मदरसा तालीमुल कुरान के बच्चों ने तिलावत ए कुरान और नात खिराजे मोहब्बत पेश की। हाफिज शब्बीर हुसैन बरकाती ने गरीब नवाज की सीरत ए किरदार को बयां किया। मुफ्ती काजिम राजा ओवैसी ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज ने तमाम जिंदगी अल्लाह के नबी की सुन्नतों पर अमल किया। इस मौके पर हाफिज फरहान, मौलवी कोसेन, तौफीक मोहम्मद, कैफ मुन्ना भाई वारसी, अब्दुल रज़्ज़ाक़, फखरुद्दीन, मोहम्मद शकील, नसीमुद्दीन, शराफातुल्लाह, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद इम्तियाज, मुन्ना जावे त्यागी आदि मौजूद रहे। जलसा हाफिज शब्बीर ह...