नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में कक्षा तीन के छात्रों ने 'गुलिवर का जेन अल्फा की भूमि में सफर' शीर्षक पर एक नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने नाटक और नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। छात्रों ने इस नाटक के माध्यम से सोशल मीडिय इन्फ्लुएंसरों से जुड़ी जेन अल्फा पीढ़ी की जीवनशैली को रोचक अंदाज में पेश किया। छात्रों के नृत्य और रंग-बिरंगे परिधानों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने नाटक से सीख दी कि डिजिटल दुनिया और वास्तविक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी हैं। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. अविनाश गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अरोड़ा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...