सीतापुर, जनवरी 22 -- महमूदाबाद, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को गुरुवार को एक्सपोजर विजिट के लिए महमूदाबाद किला, संकटा देवी मंदिर, मौलाना आजाद कॉलेज, जैन मूर्ति, पत्थर शिवालय व गुलजार शाह मेला ले जाया गया। जिसमें जिले के अलग अलग स्कूलों के कक्षा चार से आठ तक के 200 बच्चे रहे। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य बच्चों में देश प्रेम की भावना को जागृत करना व व्यावहारिक अनुभवों से परिचित करवाना रहा। जिसके कि बच्चे ऐतिहासिक धरोहरों व संस्कृति से जुड़ सकें। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसके बाद जिला समन्वयक किसलय अग्निहोत्री व 24 अध्यापकों ने भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाया। शैक्षिक भ्रमण में शामिल सभी बच्चे विभाग द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर चुके हैं। जिला समन्वयक ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.