देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। राजा राममोहन रॉय अकादमी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हीरक जयंती समारोह शुक्रवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् अनूप नौटियाल का स्वागत प्रधानाचार्या भारती बिश्नोई ने किया।दीप प्रज्वलन के बाद प्रधानाचार्या ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विद्यालय की थीम 'धरोहर-हमारा पर्यावरण' पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। 300 से अधिक छात्रों की 'होप फॉर द अर्थ' नृत्य-नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...