गौरीगंज, जनवरी 24 -- गौरीगंज। शनिवार को गुरुकुल ज्ञान एकेडमी गौरीगंज में दो दिवसीय गुरुकुल स्पोर्ट्स डे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निर्मला इंस्टिट्यूट के संस्थापकाध्यक्ष कमलाकर मिश्र रहे। वहीं अध्यक्षता चंद्रशेखर पाण्डेय ने की। कमलाकर मिश्र ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और यही आत्मविश्वास उन्हें जीवन में निरंतर ऊंचाइयों तक ले जाता है। कबड्डी बालक वर्ग में नेहरू हाउस व बालिका वर्ग में रमन हाउस, क्रिकेट में विवेकानंद हाउस, खो-खो बालक वर्ग में विवेकानंद हाउस व बालिका वर्ग में नेहरू हाउस तथा बॉलीवॉल में नेहरू हाउस ने जीत हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक ओपी सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...