कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर। विकास नगर स्थित लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन हुआ। शुभारंभ मैनेजर मनीष बाजपेई, एकेडमिक कोआर्डिनेटर अंकिता सोनकर, सेंटर हेड तृप्ति सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ। बच्चों ने दौड़, गेम-वर्क, व्यायाम आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...