बोकारो, दिसम्बर 2 -- बेरमो, प्रतिनिधि।फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सीनियर क्वार्टर करगली स्थित नर्चर किड्स स्कूल में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके एरिया के स्टाफ ऑफिसर माइनिंग कन्हैया शंकर गेवाल, फुसरो नप की पूर्व वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, कृष्ण सुदर्शन सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य विवेकानंद पांडेय, नर्चर किड्स स्कूल के प्राचार्य जय राठौर व उप प्राचार्या रूबी राठौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कला प्रदर्शनी में कक्षा एलकेजी व यूकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगों और भावनाओं की दुनियां को दर्शाते हुए पेटिंग, ड्राइंग, हस्तशिल्प, मिट्टी एवं पोस्टर टू आर्ट मॉडल, पारंपरिक एवं आधुनिक कलाकृतियां प्रस्तुत किया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर एवं सीनियर कक्षा के विद्या...