वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बरेका कंचनपुर में दादा-दादी नाना-नाना दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्काउट गाइड के बच्चों ने विद्यालय परिसर में सभी बच्चों के दादा-दादी नाना-नानी का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत मुख्य अध्यापक मधुरेंद्र मिश्र ने स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। म्यूजिकल चेयर के विजेता दादा-दादी, नाना-नानी को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दीप्ति द्विवेदी, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, शोभा पांडे, नमिता गुप्ता, रेनू यादव, सतीश कुमार मौर्य आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...