धनबाद, फरवरी 24 -- श्रीश्री मंगल प्रभा जैन महाराज शिशु मंदिर कुमारीडीह के छात्र-छात्राओं ने मीट श्योर ओलिंपियाड 2025 के तहत आयोजित जिला स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें 51 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 39 उत्तीर्ण हुए हैं। इनका चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सराक ने छात्रों को प्रमाण पत्र सौंपा। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य मनोरंजन सराक सहित विद्यालय परिवार ने सभी चयनित व सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...