देहरादून, फरवरी 7 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने 6 शिक्षकों के नेतृत्व में परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा और समझा। मेले में विद्यार्थियों ने रिंगाल शिल्प, तांबे के पारंपरिक बर्तन, ऊनी वस्त्रों सहित विभिन्न सांस्कृतिक स्टालों का अवलोकन किया। साथ ही छोलिया नृत्य, लोक गीतों और पहाड़ी जीवनशैली से परिचित हुए। घुघुती, मंडुए की रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजनों तथा स्थानीय जैविक उत्पादों की भी जानकारी प्राप्त की।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता, सम्मान और 'वोकल फॉर लोकल' की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...