नोएडा, नवम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा तीन से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर का शैक्षिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने जंतर-मंतर में स्थित विशाल खगोलीय यंत्रों, उनकी संरचना और उनके उपयोग को देखकर गहरी जिज्ञासा और उत्साह प्रकट किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी साझा की। बच्चों ने उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे, आवश्यक बिंदु नोट किए और स्मृति के रूप में चित्र भी लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.