बेगुसराय, अक्टूबर 19 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। दीपावली की पूर्व संध्या पर संत पॉल पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर पारंपरिक रीति रिवाज से होने वाली छठ पूजा का नाट्य मंचन भी किया गया। शिक्षक भीम कुमार, प्रीति प्रिया व भारती सिंह के देख रेख में बच्चों ने छठ पूजा के विभिन्न विधि-विधानों को निष्ठा पूर्वक निभाया। अनिषा, आराध्या, सुहानी, राधा, सुप्रिया, प्राची, हर्ष राज, अभिजीत, आर्यन, अर्श, रवि रंजन एवं तेजस्वी आनंद सहित अनेक छात्रों ने अभिनय किया। प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि छठ पूजा और रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और कला के बारे में जानकारी देना और उससे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्यदेव की उपासना के माध्यम से प्रकृति, जल और वायु के संरक्षण का संदे...