हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में शुक्रवार को देवभूमि सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की ओर से अंतर-विद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आठ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने अपने चेहरे को कैनवास बनाकर पर्यावरण, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति, फैंटसी और सामाजिक संदेश जैसी थीम्स को खूबसूरती से उकेरा। जूनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी की उन्नित चतुर्वेदी प्रथम, यूनिवर्सल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की काश्वी बिष्ट द्वितीय, व्हाइट हॉल स्कूल के लक्षित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ग्रीन मिशन पब्लिक स्कूल की अल्शीफा प्रथम, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी पोखरिया द्वितीय, बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तारा तृतीय स्थान पर रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.