नोएडा, फरवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए दिल्ली स्थित गुड़िया संग्रहालय का दौरा किया। बच्चों ने यहां विभिन्न प्रकार की नई और सुंदर गुड़ियां के बारे में जाना। प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने बच्चों को म्यूजियम के बारे में जानकारी दी। यह भ्रमण बच्चों के लिए काफी ज्ञानवर्धक और आनंददायक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...