गंगापार, दिसम्बर 22 -- विद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न रोचक विधाओं में छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्षेत्र के महुआकोठी स्थित डा. एपीजे कलाम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिन रोचक खेलों के नाम रहा। हूला हसल खेल में बालिकाओं में नसरीन, बालकों में अल फ़ैज़, रिंग रन में बालिकाओं में श्रेया साहू, बालक में सुमित, पिरामिड में बालिका में सादिबा, बालक में मो.काशिफ, म्यूजिकल चेयर में अंश,हुला हूप बालिका में स्रेजल पटेल, बालक में राज मौर्य, कलेक्टिंग बाल रेस में मुनाजिर, बैलून में अलीजा, शॉक एंड बॉल में आरव, बाल शिफ्टिंग में रिदा, कप बैलेंसिंग में अर्पिता, जलेबी रेस में हुसैन खान, स्पाइडर रेस में अयान्श मौर्य, बटरफ्लाई रेस में हंसिका पटेल, मेढक रेस में मो.अहमद रजा, ल...