देहरादून, दिसम्बर 26 -- देहरादून। शिवालिक एकेडमी में प्राइमरी विभाग (प्ले ग्रुप से कक्षा पांच तक) के विद्यार्थियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन अभिषेक असीजा और नम्रता असीजा के स्वागत, मशाल प्रज्वलन और शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ध्वज दौड़, आइसक्रीम कोन दौड़, घेरे में से गुजरना, गुब्बारा संतुलन दौड़, सांता दौड़, पशु सफारी पीछा दौड़, इल्ली दौड़, मनोरंजन दौड़, टेनिस बल्ला दौड़ और रिले दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के बच्चों का सामूहिक नृत्य और नन्हे-मुन्नों की इल्ली दौड़ विशेष आकर्षण रही। प्रधानाचार्या रजनी त्यागी ने सभी विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम में चेयरमैन सोमदत्त त्यागी, निदेशक शिवम त्यागी, ऑर्डिनेटर...