रुडकी, दिसम्बर 14 -- यूरो किड्स की ओर से रविवार को मनाए गए वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने जमकर आनंद लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर मयंक गुप्ता, प्रधानाध्यापिका अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...