सहारनपुर, जुलाई 13 -- देवबंद पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ईदगाह रोड स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक की छात्राओं ने फ्रूट बॉस्केट, तोते और टेडी वियर जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को लैंडस्केप, पोट्रेट और ग्रामीण दृश्य जैसे विषय दिए गए। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने दौड़ता हुआ घोड़ा, कुएं से पानी निकालती महिला और पत्तों सहित फूल जैसे जटिल और सृजनात्मक विषयों पर अपनी कला का उत्कर्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को निखारना और उनमें आत्मविश्वास पैदा करना था। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.