रांची, जनवरी 23 -- रांची, संवाददाता। कचहरी चौक स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को बच्चों ने सरस्वती पूजा का आयोजन किया। अपार्टमेंट परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद लिया। पूजा में काशवी, वेदा, राध्या, आंवी, अर्चित, आयांश पटवारी, कृषिव, आरव सहित अपार्टमेंट के अन्य बच्चे उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...