बागपत, दिसम्बर 17 -- खेकड़ा। परीषदीय स्कूलों के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत बड़ागांव स्थित प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ मंदिर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को जैन धर्म के आचार-विचार, अहिंसा के सिद्धांत, शाकाहार के महत्व एवं जीवन में संयम और सदाचार अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान त्रिलोक चंद जैन, डॉ. गौरव, सविता सिंह, शिवसरन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...