मुरादाबाद, मार्च 22 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र मुरादाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट में पराग दुग्ध फैक्ट्री दलपतपुर ले जाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. वंदना सैनी ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 100 बच्चों को टी-शर्ट, कैप, पानी की बोतल तथा स्टेशनरी वितरित की गई। पराग दुग्ध फैक्टरी पहुंचकर वहां पर गाइड की मदद से सभी बच्चों को दूध की पैकिंग तक की प्रक्रिया दिखाई गई। एक्सपोजर विजिट का संचालन वसीम मसरूर खान ने किया। व्यवस्था में चंचल सक्सेना व पंकज पुष्कर रहे। अनुशासन समिति में हुमा उस्मानी, अर्चना रानी, व्योम गुप्ता, विनीत कुमार, मो. शाकिर, अरशद अली, श्वेता चाहल, उबैदुर रहमान, आशा बडोला, तनुश्री मित्तल, नामित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.