रांची, मार्च 30 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। साइंस विजन पब्लिक स्कूल मारवा में वर्ग 10वीं के बच्चों ने ईद और सरहुल त्योहार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने एकजुट होकर त्योहार मनाने का आह्वान किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच ईद की भेंट की गई। निदेशक आसीम अख्तर ने पूरे देशवासियों को त्योहारों के लिए शुभकामना दी और कहा कि मिल-जुलकर त्योहार मनाने से भारत की एकता में मजबूती आती है। वहीं प्राचार्या बीनाराम ने कहा कि त्योहार हमारी परंपरा और एकता का प्रतीक है इसे मजबूती प्रदान करना सभी का कर्तव्य है। मौके पर नसीम अहमद, दमयंती सिंह, रजाउर रहमान, मोइनुल इस्लाम, रीना साहू, मौसमी साहू, मसीउल्लाह अंसारी, मनिता देवी, कौशरी नाज, ललिता देवी, मनोज कुमार, जाबिर अंसारी, पूनम कुमारी और शमीम अंसारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.