वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में चल रहे ऊर्जा संरक्षण सप्ताह में शुक्रवार को जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम हुए। विद्युत अनुरक्षण विभाग की ओर से 'ऊर्जा संरक्षण' विषयक ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता हुई और नुक्कड़ नाटक से संदेश दिया गया। बाल निकेतन स्कूल में कक्षा-4 तथा 5 के बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण के विभिन्न तरीकों को ड्राइंग के माध्यम से दर्शाया। वहीं, आकर्षक तथा प्रभावशाली स्लोगनों से इसके महत्व को रेखांकित किया। बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर हुए नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व तथा बचत के विभिन्न तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता समेत कर्मचारी, उनके परिजन, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...