रामनगर, फरवरी 2 -- रामनगर। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कालेज ढेला के बच्चों ने आर्द्र भूमि क्षेत्र का भ्रमण किया और फिल्म देख परिस्थिति में आर्द्र भूमि के महत्व को समझा। वरिष्ठ नेचर गाइड सुरेश रावत ने बताया कि दिवस का मुख्य उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग का सामना करने में आर्द्रभूमि के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। नवेंदु मठपाल ने कहा इस बार के विश्व आर्द्रभूमि दिवस की थीम आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। यहां विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज जोशी, हरीश कुमार, दिनेश निखुरपा, शैलेन्द्र भट्ट, बालकृष्ण चंद, जया बाफिला, संजीव कुमार,उषा पवार, पदमा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...