नोएडा, जुलाई 21 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में सोमवार को आम दिवस मनाया गया। कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्रों ने इसमें भाग लिया। आम के कई व्यंजन बनाए। अध्यापिकाओं ने छात्रों को आम के प्रकार की जानकारी दी गई। आम पर कई कविताएं, कहानियां और स्लोगन राइटिंग गतिविधियां हुईं। प्रधानाचार्या डॉ रेणु सहगल ने छात्रों को फलों की विशेषताएं बताईं। साथ ही फल खाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...