पटना, फरवरी 22 -- वीणा विद्या निकेतन, राजीव नगर में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने किया। उन्होंने छात्रों की अद्भुत प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर सुधार और नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर निदेशक सायन कुणाल, पूर्व सांसद डॉ. रामा किशोर सिंह, पूर्व विधायक बीना सिंह, श्वेता सिंह, विष्णु शंकर प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...