हापुड़, नवम्बर 29 -- सर्दी के बढ़ते मौसम को देखते हुए शनिवार को आरडी पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक डॉ. संजय सिंह तोमर के निर्देशन में आयोजित किया गया था। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को ठंड से सुरक्षित रखना और उनकी पढ़ाई पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने देना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...