कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर अभिभावकों को बच्चों को यूनिफार्म (जूता-मोजा-स्वेटर) पहनाकर विद्यालय भेजने के लिए अनुप्रेरित करें। शासन ने कहा है कि डीबीटी के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के विद्यार्थियों को धनराशि दी जा रही है, इसलिए अभिभावकों का यह दायित्व है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से यूनिफार्म पहनाकर ही विद्यालय भेजें। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए यह और भी आवश्यक है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश दिया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। अभी परिषदीय विद्यालयों में शीतावकाश चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...