चाईबासा, दिसम्बर 25 -- चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में अभिभावक -शिक्षक बैठक बुलाई गई। बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया गया। प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि नियमित आने वाले बच्चे विद्यालय की हर गतिविधि से रुबरु होंगे और अपने आपको स्मार्ट एवं सक्रिय बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बढ़ी हैं। नियमित स्कूल आने वाले बच्चे इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपडेट हो रहे हैं। बच्चे सामान्य ज्ञान की जानकारी एवं हिंदी व अंग्रेजी पाठ धाराप्रवाह करने लगे हैं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं।यह सभी व्यवहार नियमित स्कूल आने का नतीजा है। बैठक में हर कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी के पाठ पढ़कर सुनाया। बैठक में ...