गंगापार, फरवरी 20 -- अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा प्राथमिक विद्यालय सपेरा बस्ती कपारी, शंकरगढ़ में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों के 87 बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम कंपनी के यूनिट हेड सुधीर कुमार शर्मा तथा एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को पढ़ाई के लिए आवश्यक सहयोग मिले। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र द्विवेदी, नीरज ओझा, दिलीप ओझा, पूर्व ग्राम प्रधान रामबाबू सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या मीणा सिंह एवं शिक्षिका कीर्ति श्रीवास्तव आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...