बोकारो, मई 17 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के सभागार में प्रखंड शिक्षा विभाग द्वारा मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ महादेव कुमार महतो ने की। बीईईओ प्रतिमा दास व बीपीओ इकबाल अतहर वारसी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे। बीडीओ ने कहा कि 5 से 18 वर्ष के सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालांकि ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है, जो एक बड़ी चुनौती है। कहा कि नामांकन और बच्चों के विद्यालय में ठहराव को लेकर सभी भागीदारों को सामूहिक प्रयास करने होंगे। यह भी निर्देश दिया कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन तयशुदा मेनू के अनुसार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए और छात्रवृत्ति समय पर दी जाए। साथ ही बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.