देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल ने शुक्रवार को बच्चों के लिए 'शेयरिंग इज़ केयरिंग' अभियान चलाया। जिसके तहत वृद्धाश्रम और अनाथालयों में जरूरत की सामग्री वितरित की। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गूंज, प्रेम धाम, चेशायर होम और अपना घर में खाद्य सामग्री, कपड़े, कंबल, स्टेशनरी व खिलौने भेंट किए। प्रधानाचार्या हरलीन कौर चौधरी ने इसे छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...