पिथौरागढ़, अगस्त 5 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित पीएमश्री केएनयू जीआईसी में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बच्चों को साइबर अपराध,सोशल मीडिया धोखाधड़ी,नशे के दुष्परिणाम,नालसा के ओर से चलाई जा रही योजना नई रोशनी के बारे में जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.