रामपुर, दिसम्बर 26 -- रामपुर। मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज काफी आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी है। यहां पर सुबह नौ बजे से ही पर्चा काउंटर के बाहर मरीजों की लाइन लगी है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और पैथोलाजी लैब पर भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। चिकित्सकों के अनुसार इन दिनों सर्दी की वजह से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग अपनी दवाओं को नियमित रूप से लेते रहें। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों में कोल्ड डायरिया और बुखार की शिकायत आ रही है। ऐसे बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाकर रखें और उनको गर्म पेय पदार...