फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 4 -- फर्रुखाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने ठंडी सड़क और राजीव गांधी नगर में हो रहे टीकाकरण की हकीकत को परखा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनका टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा देते हैं इसलिए हमें देरी न करते हुए अपने बच्चों को समय से टीका लगवा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपके बच्चे को दो या तीन से अधिक पानी जैसे दस्त आ रहे हैं तो क्षेत्र की आशा बहू या एएनएम से संपर्क करें। जिससे बच्चे के शरीर में होने वाली पानी की कमी को ओआरएस और जिंक से पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि डायरिया किसी मौसम में हो सकता है। यह बच्चों में होने वाली एक बीमारी है जिससे बच्चों को दस्त होने लगते हैं। रोकथाम के लिए पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस और जिंक की टेबलेट दी जाती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.