नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 'परीक्षा पर चर्चा' कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों समेत उच्च प्राथमिक विद्यालय दनकौर के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन के महत्व को समझा। वहीं, समसारा विद्यालय में भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने अपने जीवन में हर चीज का संतुलन बनाने की सीख ली। इस मौके पर राजेश खन्ना, डॉ. रेनू, सुमिता, भोला कुमार एवं संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...