आगरा, सितम्बर 26 -- बृज शक्ति, ब्रज प्रांत के श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को युवा शक्ति अभियान कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. प्रीति माहेश्वरी ने बच्चों को बताया हमारा सांस्कृतिक लोकाचार किसी व्यक्ति, समुदाय या समाज के मौलिक चरित्र, स्वभाव या आदर्शों को दर्शाता है। प्रो. गीता महेश्वरी ने बच्चों को सिखाया सामाजिक उत्तरदायित्व या सामाजिक जिम्मेदारी किसे कहते हैं। यह एक नैतिक सिद्धांत है, जिसमें व्यक्ति और संगठन समाज के लाभ के लिए काम करते हैं। सत्यमेव जयते के ट्रस्टी रवि बंसल ने सभी वक्ताओं को सर्टिफिकेट दिए। कार्यशाला में बृज शक्ति की अनुभा, मनीषा, अनीता यादव और स्कूल की अध्यापिकाएं उपस्थिति रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...