बागपत, फरवरी 4 -- ठंड और बार-बार बदल रहे मौसम ने सेहत को भी झटका दिया है। तमाम छोटे बच्चों की हालत अत्यधिक ठंड की वजह से बिगड़ी है। वहीं, बड़े लोगों में बीपी अचानक बढ़ने के मामले बढ़ गए हैं। अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों और उनके परिजनों को चिकित्सक मौसम के मौजूदा रुख को देखते खास एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजसिंह ने बताया कि काफी संख्या में अभिभावक ठंड की वजह से बीमार हुए बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ने की वजह से बच्चों के वायरल डायरिया से पीड़ित होने के मामले बढ़ गए हैं। डायरिया की चपेट में आने से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पर्याप्त संख्या में गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही बाहर लेकर जाने से मना किया जा रहा है। वायरल डायरिया के साथ ही बच्चों में कोल्ड अलर्जी और ब्रोंकाइटिस की समस्या ज्यादा देखे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.