मेरठ, दिसम्बर 23 -- हस्तिनापुर, संवाददाता। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि शीतल गहलोत एवं कोकिला ने किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि शीतल गहलोत ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के विषय में विस्तार से बताया। बताया कि बच्चों को प्रारंभ से ही संस्कार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है l पर्यावरण को बचाने एवं उसे स्वच्छ रखने, प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा पानी बचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोकिला ने बताया देश के विकास में महिलाओं के महत्वपूर्ण भूमिका है। आजकल महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर आदि में उच्च पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रजनी ने महिला शक्ति को और अधिक प्रोत्साहन देने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.