जहानाबाद, दिसम्बर 12 -- काको ,निज संवाददाता। काको प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी लोगों को बच्चों के मुद्दे के प्रति संवेदनशील हो कर उन्हें विभिन्न तरह के शोषण से बचाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अहितकर सामाजिक सांस्कृतिक प्रचलनों को रोकने पर जोर दिया। साथ ही उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए वितीय वर्ष 2026-2027 में बाल हितैषी पंचायत के निर्माण में जीपीडीपी बजट में थीम-3 पर फोकस करने पर बल दिया। सेंटर डायरेक्ट प्रतिनिधि द्वारा कवच परियोजना के अंतर्गत पंचायत स्तर और ब्लॉक स्तर पर गठित बाल कल्याण व संरक्षण समिति की संरचना, कार्य, सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार ...