रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा नेता इंदर रावत,ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने सामाजिक जागरूकता वाहन का शुभारंभ किया। वहीं एंथम, टैगलाइन, रैप, गीत और एक संक्षिप्त जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन किया गया। स्कूल डायरेक्टर डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धात्मक और राष्ट्रीय रैंकर्स रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। यहां पूर्व राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल, डॉ. निशांत पपने, जगमोहन बिष्ट, मिथलेश डंगवाल, बीईओ हवलदार सिंह, एआरटीओ विमल पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.