गाजीपुर, फरवरी 23 -- गाजीपुर। धोबी कल्याण समिति की ओर से लंका स्थित आम्बेडकर पार्क में संत बाबा गाडगे की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्हें महान संत बताया और कहा कि संत गाडगे बच्चों को शिक्षा दिलाने पर हमेशा जोर देते रहे। वह कहते थे कि कम दाम के कपड़े पहनो, नमक रोटी खाएं,टूटे फूटे घर में रह लो मगर बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाओ। वह स्वच्छता पर भी बहुत जोर देते थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे कुआं,तालाब, धर्मशाला आदि का निर्माण कराया। इस अवसर पर सिंकदर कन्नौजिया, आजाद कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, मंगलदेव कन्नौजिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबली मास्टर और संचालन सदानंद कन्नौजिया ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...