फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद उन लोगो में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। लोगों ने मामले को शांत कराया। उन्हें उपचार को अस्पताल लाया गया। सेलई में बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद उन लोगो में मारपीट हो गई। मारपीट देख वहा मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के सुरेश व श्रीकृष्ण तथा दूसरे पक्ष के दिनेश व छक्कू घायल हो गए। वह उपचार को अस्पताल आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...