बागपत, जनवरी 14 -- खेकड़ा। कस्बे में बच्चों के विवाद में दो परिवारों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों से प्रहार किए गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कस्बे में समीर और शाहरुख के परिवार रहते हैं। बुधवार सुबह दोनों परिवारों के बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया। पता चलते ही दोनों परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। उनके बीच कहांसुनी के बाद संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों ओर से एक दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार किया गया। जिसमें एक पक्ष के समीर की पत्नी गुलसफा और उसका भाई बिलाल व दूसरे पक्ष के शाकिर ओर फारुक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.