अररिया, दिसम्बर 16 -- अररिया, संवाददाता अररिया आरएस स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहिनी देवी मेमोरियल विद्यालय के निदेशक संजय प्रधान थे। संचालन रश्मि और गिरिधर साह ने किया। जबकि कार्यक्रम का संयोजन पाठ्य सहगामी गतिविधि विभाग के समन्वयक अमित कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के साथ साथ प्राचार्य परासर त्यागी, आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया के उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह और कला शिक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय अररिया के प्राचार्य कुमार राघवेंद्र ने सभी आमंत्रित अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर केन्...