अल्मोड़ा, दिसम्बर 5 -- सरस्वती शिशु व विद्या मंदिर नृसिंहबाड़ी में आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगा। इससे बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के गुर सिखाए गए। योग व विभिन्न योगासनों की भी जानकारी दी और योगासन से होने वाले लाभों के बारे में भी बताया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। यहां प्रधानाचार्या प्रीति बहुगुणा, डॉ. श्रुति अग्रवाल, मंजू बोरा, अजय कनवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...