बरेली, फरवरी 7 -- आनंद आश्रम रामपुर बाग में शुक्रवार को शांति मंदिर मगोद गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद सरस्वती ने उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म, मोक्ष के महत्व पर विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने की अपील की। घर में बनाए गए भोजन को ही ग्रहण करने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रभु कृपा से मिले जीवन को भगवान सेवा में समर्पित करना चाहिए। इस कलियुग में सभी को धन की जरूरत है लेकिन हमें धर्म के मार्ग पर चलकर अर्थात सही कार्यों से धन कमाना चाहिए। संतो का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। आनंद आश्रम प्रबंध समिति के मंत्री अनिल अग्रवाल, शशिकांत मोदी, कथावाचक पंडित सतेंद्र शास्त्री, नर सिंह मोदी, मीडिया प्रभारी अनुज अग्रवाल, अनिल गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.