रुडकी, जनवरी 30 -- रुड़की। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, विधायक वीरेंद्र जाति सहित अन्य अधिकारियों ने पास में स्थित विद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, सुविधाओं व भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को भी ध्यानपूर्वक सुना। अधिकारियों ने विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...