अररिया, जनवरी 31 -- पलासी, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को प्लस टू हाई स्कूल पलासी में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार व अधिकार मित्र लिपि कुमारी मौजूद रहे। जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार व पी एल वी लिपि कुमारी ने बाल विवाह से होने वाली दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। इस क्रम में उन लोगों ने बाल विवाह से बचाव,लिंग आधारित चयन की प्रथा की जानकारी दी। इस क्रम में पैनल अधिवक्ता मुन्ना कुमार ने आगामी 14 मार्च को होने वाले लोक अदालत में अपने-अपने मामलों का निष्पादन के लिये जागरूक किया। इस क्रम में शिविर में मौजूद बच्चो को बाल विवाह को रोकने की शपथ दिलाया गया। इस शिविर में अमित कुमार, लता देवी, फूल कुमारी, डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.